एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी बहन रिया कपूर के साथ मिलकर 'RHESON' नामक क्लोथिंग ब्रांड लॉन्च किया है. इस ब्रांड को प्रमोट करते हुए सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडिया का मैप पोस्ट किया है, जिसमें rheson के स्टोर्स की जानकारी दी गई है लेकिन भारत के इस मैप से कश्मीर का हिस्सा गायब है.
हालांकि बाद में सोनम ने इस तस्वीर को डिलीट कर दिया.

इसके पहले सोनम ने हिंदुस्तान टाइम्स की 'लेट्स टॉक अबाउट ट्रोल्स' सीरीज के लिए एक लेख लिखा था. ट्रोल्स पर लिखे गए अपने उस आर्टिकल की कुछ लाइंस सोनम ने ट्विटर पर शेयर की और देखेते ही देखते सोनम को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया.
सोनम ने अपने लेख की ये लाइंस ट्विटर पर शेयर की थीं. इन लाइंस में सोनम ने राष्ट्रगान के बारे में लिखा था जिसे पढ़ते ही लोगों ने राष्ट्रगान में 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई' जैसी कोई लाइन ही नहीं होनी बात कही और सोनम को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
Anil Kapoor after listening 's version of National Anthem:
— IMRAN KHAN (@imranmkkhan)
Reading 's version of National Anthem, I think she has a special problem with things that start with letter "B", Ex - brain, boo
— IMRAN KHAN (@imranmkkhan)
सोशल मीडिया पर शुरू हुए सही-गलत के विवाद को लोगों ने हंसी-मजाक में भी लिया और काफी लोगों ने सोनम को अपनी नॉलेज सुधारने की बात भी कह डाली. इसके बाद सोनम ने अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया कि शुक्रिया ट्विटर, मेरे आर्टिकल पर शानदार रिस्पॉन्स देने के लिए और उन ट्रोल्स को भी शुक्रिया जिनके रिस्पॉन्स के तरीके ने मेरे प्वाइंट को साबित कर दिया.Rabindra Nathan Tagore wrote this lines only for Sonam Kapoor😂
Beauty with Brains 😝👌
— Chaitanya Kohli (@Chaitanya183ABD)
फिल्मों की बात करें तो सोनम फिलहाल अक्षय कुमार के साथ पैडमैन की शूटिंग कर रही हैं. इसके बाद वो करीना कपूर खान के साथ वीरे दी वेडिंग की शूटिंग भी शुरू करेंगी.Thank you so much twitter for the amazing response to my article and also to the who proved my point by the way they responded 🤞❤🇮🇳
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor)