scorecardresearch
 

अब खुद को पंजाब की कटरीना कैफ नहीं मानती शहनाज गिल, लाइव चैट में कही ये बात

शहनाज गिल ने एक लाइव चैट सेशन के दौरान कहा- अब वे पंजाब की कटरीना कैफ नहीं हैं बल्कि अब वे इंडिया की शहनाज गिल हैं. बिग बॉस 13 में शहनाज गिल ने दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया.

Advertisement
X
शहनाज गिल
शहनाज गिल

बिग बॉस 13 के बारे में अगर बात की जाए तो निसंदेह इस सीजन का सबसे बड़ा एंटरटेनर अगर कोई था तो वो शहनाज गिल थी. शहनाज गिल सिर्फ शो की टॉप 5 कंटेस्टेंट ही नहीं रहीं बल्कि उन्होंने पूरे शो के दौरान सभी का भरपूर मनोरंजन किया. शहनाज गिल ने शो में पंजाब की कटरीना कैफ के तौर पर अपनी पहचान बनाई और देखते ही देखते वे सभी की चहेती बन गईं. हाल ही में एक लाइव चैट सेशन पर शहनाज गिल ने इस बात से नकार दिया और कहा कि अब वे पंजाब की कटरीना कैफ नहीं हैं.

शहनाज गिल ने एक लाइव चैट सेशन के दौरान कहा- अब वे पंजाब की कटरीना कैफ नहीं हैं बल्कि अब वे इंडिया की शहनाज गिल हैं. हालांकि इतना कहने के बाद वे हंसी और उन्होंने कहा कि वे मजाक कर रही थीं. बता दें कि शहनाज ने जब बिग बॉस 13 में एंट्री ली थी उस दौरान सलमान खान ने उनका इंट्रोडक्शन सभी के सामने ये कह कर हुआ था कि वे पंजाब की कटरीना कैफ हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@shehnaazgill) on

शहनाज गिल बिग बॉस 13 के घर पर अधिकतर समय बिंदास अंदाज में नजर आईं. उनका चुलबुलापन लोगों को पसंद आया और उन्होंने बिग बॉस में लंबा सफर तय किया. उनकी फैन फॉलोइंग भी इस दौरान काफी तेजी से बढ़ी. लॉकडाउन में शहनाज प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं.

बॉलीवुड में काम करने पर निगाहें

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में लगी हुई हैं. वे अपने बॉलीवुड डेब्यू की भी तैयारी में हैं. अब देखने वाली बात होगी कि कोरोना काल में ये कितना संभव हो पाएगा. फिलहाल तो फिल्म इंडस्ट्री में अनलॉक 1 के बाद से धीरे-धीरे फिल्मों की और टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement