बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शशि कपूर को रविवार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया. इस मौके पर इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की. किसी ने शशि कपूर के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई, तो कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली. लेकिन उनकी हिरोइनों के साथ उनकी ये तस्वीर सबसे खास रही.
शशि कपूर के साथ फिल्मों में काम कर चुकीं वहीदा रहमान , जीनत अमान, शबाना आजमी , आशा पारेख, रेखा, नीतू कपूर, नफीसा अली ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई. ऋषि कपूर ने इस तस्वीर को ट्वीट किया.
And his heroines! WOW
— rishi kapoor (@chintskap)
शशि कपूर अब कपूर खानदान के तीसरे ऐसे एक्टर हो चुके हैं जिन्हे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है. उनके पहले राज कपूर और पृथ्वीराज कपूर को ये सम्मान दिया जा चुका है.
ऋषि कपूर ने शम्मी कपूर को भी यह सम्मान दिए जाने की तमन्ना जाहिर की है.
Ponder. My only resentment is that Shammi Kapoor never got recognised by the
government in his lifetime. Posthumously would be great but....
— rishi kapoor (@chintskap)
Then I think I am being too greedy! Is that what you all Shammi Kapoor fans and
aficionados think?What songs what romance what macho what...
— rishi kapoor (@chintskap)
शशि कपूर के इस खास दिन पर पूरा कपूर खानदान मौजूद था.