scorecardresearch
 

बचपन से पचपन तक, सब देख सकेंगे शाहरुख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर'

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फराह खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को 'यू' सर्टिफिकेट दिया है. इसका मतलब है कि फिल्म बचपन से पचपन तक सभी देख सकेंगे. फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

Advertisement
X
फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का पोस्टर
फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का पोस्टर

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फराह खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को 'यू' सर्टिफिकेट दिया है. इसका मतलब है कि फिल्म बचपन से पचपन तक सभी देख सकेंगे. फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

'

शाहरुख खान के 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' के बैनर तले बनी फिल्म की टीम इस खबर से काफी उत्साहित है कि अब सभी आयु वर्गों के दर्शक फिल्म देख सकेंगे. शाहरुख ने एक बयान में कहा, 'हम रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अंतर्गत फिल्म बनाते वक्त हमेशा यह मानते हैं कि हर कोई फिल्म का लुत्फ उठा सके. फिल्म को 'यू' प्रमाणपत्र मिलने के साथ, हमारी एनर्जी डबल हो गई है. मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आएगी. उन्होंने कहा, 'जिस दिन मैंने और फराह ने 'हैप्पी न्यू ईयर' बनाने का फैसला किया था, उसी दिन से हम चाहते थे कि यह पारिवारिक फिल्म हो. अब सेंसर से इसे 'यू' प्रमाणपत्र के साथ हम गर्व से कह सकते हैं कि इस दिवाली परिवार के साथ बाहर आइए और फिल्म देखिए क्योंकि जैसा नाम से ही जाहिर होता है फिल्म में खूब सारी खुशियां हैं.'

Advertisement

शाहरुख के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह नजर आएंगे. निर्देशक फराह ने कहा, 'मैं हमेशा ऐसी फिल्म बनाने में यकीन करती हूं, जिसे हर उम्र के लोग देख सकें.' उन्होंने कहा, 'मैं लिखने के समय हमेशा यह ध्यान में रखती हूं. निर्देशक के तौर पर इस दिवाली मैंने पूरी तरह मनोरंजक फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' बनाई है, उम्मीद है यह फिल्म दिवाली को खुशनुमा बनाएगी.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement