scorecardresearch
 

बिहार के छपरा में सनसनीखेज कांड... धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले पुजारी की सिर में गोली मारकर हत्या, ईंटों के ढेर के पास मिला शव

बिहार के सारण जिले के मशरक क्षेत्र में 37 साल के पुजारी रवि प्रकाश की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. गुरुवार सुबह खेत जा रही महिलाओं ने उनका शव देखा. रवि गांव में घर-घर जाकर शिवचर्चा करते थे और पूजा-पाठ कराते थे. सूचना मिलने पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से गोली का खोखा समेत अन्य सबूत जुटाए हैं. फिलहाल हत्या की वजह और आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है.

Advertisement
X
वारदात के पीछे की वजह का नहीं चल सका पता. (Photo: Screengrab)
वारदात के पीछे की वजह का नहीं चल सका पता. (Photo: Screengrab)

बिहार के सारण जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना का पता तब चला, जब सुबह के समय खेत में गोबर फेंकने जा रहीं महिलाओं ने शव देखा. यह शव मकान के निर्माण के लिए रखी गईं ईंटों के ढेर के पास पड़ा था. खबर फैली तो गांव में हड़कंप मच गया. लोगों ने सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही मशरक थाने की पुलिस और डिप्टी एसपी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. मौके से FSL टीम ने खाली खोखे सहित अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं.

घटना सारण के मशरक थाना क्षेत्र के सेरुकहां गांव की है. मृतक की पहचान 37 वर्षीय रवि प्रकाश के रूप में हुई है. मृतक गांव में लोगों के घरों में अनुष्ठान कराता था. साथ ही मंदिर में भी पूजा किया करता था. मृतक की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. मौके पर पहुंचे डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महतो और मशरक थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने ग्रामीणों से जानकारी ली.

chhapra priest ravi prakash shot dead saran serukaha village fsl investigation

यह भी पढ़ें: नीला ड्रम हत्याकांड के बाद अब सौरभ के भाई को कार ने मारी टक्कर, बोले- ये हादसा नहीं, हमला है... साहिल-मुस्कान के परिवार पर शक

Advertisement

ग्रामीणों का कहना था कि रवि प्रकाश शिव चर्चा करते थे. इसके अलावा वे बाजार में आरती भी दिखाते थे. धार्मिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति थे. रवि प्रकाश की पत्नी की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी. उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटनास्थल से FSL की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement