scorecardresearch
 
शाहरुख ने सलमान को 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए दीं शुभकामनाएं

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने 'दबंग' स्टार सलमान खान को उनकी आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए शुभकामनाएं दी हैं. शाहरुख ने सलमान और उनकी पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

Advertisement
X
शाहरुख खान और सलमान खान

शाहरुख से जब ट्विटर पर उनके प्रशंसकों ने की फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा, 'सलमान और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं.'

सलमान स्टारर उनके फैन्स के लिए दीवाली का डबल बोनस है, क्योंकि इसमें वह डबल रोल में नजर आएंगे. शाहरुख और सलमान का हमेशा से ही 36 का आकड़ा रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के व्यवहार में बदलाव आते देखा गया है. दोनों में अब दोस्ती का रिश्ता कायम हो रहा है.

12 नवंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और नील नि‍तिन मुकेश भी अहम किरदार में नजर आएंगे.

इनपुट: IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement