scorecardresearch
 

खेतीबाड़ी वाला रियलिटी शो होस्ट करना चाहते हैं सलमान खान

दुनियाभर में हिट हुए 'बिग बॉस' को होस्ट करने वाले सलमान खान ने कहा है कि वह खेती-बाड़ी पर आधारित रियलिटी शो को होस्ट करना चाहते हैं.

Advertisement
X
सलमान खान
5
सलमान खान

दुनियाभर में हिट हुए 'बिग बॉस' को होस्ट करने वाले सलमान खान ने कहा है कि वह खेखेती-बाड़ी पर आधारित रियलिटी शो को होस्ट करना चाहते हैं.

के अलावा 'दस का दम' जैसे रियलिटी शो होस्ट कर चुके ने खुद खेती-बाड़ी पर बेस्ड शो को होस्ट करने की मंशा जाहिर की है. ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं एक शो होस्ट करना चाहता हूं जिसका नाम 'फार्म' होगा. इस शो का कॉन्सेपट 'बिग बॉस' जैसा ही होगा लेकिन बहु‍त सी चीजें अलग भी होंगी जैसे सारे सेलिब्रिटीज चार महीनों के लिए खेत में रहेंगे. उन्हें वहां गाय का दूध निकालने से लेकर खेती बाड़ी और अपना सारा काम खुद करना होगा. यह सब कुछ खेती, मिट्टी और जमीन से जुड़ी बात होगी.'

ने इस बारे आगे कहा, 'उन सितारों को किसान आकर सब चीजें समझाएंगे की कैसे गाय, भैंस का दूध निकालना है, कैसे खेती करनी है. वहां मनोरंजन के साथ-साथ काम भी होगा. वहां फूल की पहली कली, पहला अंडा, यह सब देखने को मिलेगा. यह एक अनोखा फॉर्मेट होगा जिसका राइट भी हमने ले लिया है.'

Advertisement

यह खबर आने के बाद को यकीनन इस तरह के शो का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement