scorecardresearch
 

बिग बॉस 14-नच बलिए में क्लैश, एक समय पर होंगे टेलीकास्ट, TRP पर पड़ेगा असर!

बिग बॉस 14 की बात करें तो इस बार शो में टीवी और फिल्मी सितारों के अलावा टिक टॉक स्टार्स और फेमस यूट्यूबर भी नजर आ सकते हैं. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सीजन 14 को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं.

Advertisement
X
नच बलिए का पोस्टर-सलमान खान
नच बलिए का पोस्टर-सलमान खान

बिग बॉस टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो है. हर साल फैंस को इसके ऑनएयर होने का इंतजार रहता है. इस साल भी बिग बॉस 14 पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. इस बीच खबरें हैं कि बिग बॉस 14 के टाइम स्लॉट पर कोई दूसरा रियलिटी शो भी ऑनएयर होगा. जानें क्या है पूरा मामला.

बिग बॉस 14-नच बलिए में होगा क्लैश!

स्पॉटबॉय ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा है कि नच बलिए 10 और बिग बॉस 14 की टाइमिंग एक जैसी हो सकती है. स्टार प्लस नच बलिए का सीजन 10 प्लान कर रहा है. इसे अक्टूबर में टेलीकास्ट किया जाएगा. इसी स्लॉट पर कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 14 के वीकेंड एपिसोड टेलीकास्ट होंगे. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. देखना होगा कि ये खबर कितनी सही साबित होती है.

Advertisement

अगर बिग बॉस 14 और नच बलिए 10 एक ही स्लॉट पर ऑनएयर होते हैं तो दोनों शोज की टीआरपी में तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल सकता है. फिलहाल तो कोरोना की वजह से बिग बॉस कब से शुरू होगा इस पर ही संशय बना हुआ है. कई रिपोर्ट्स में बिग बॉस के अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में शुरू होने की चर्चा है कि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शो सितंबर के आखिरी वीक में शुरू हो जाएगा. 27 सितंबर को शो का प्रीमियर होगा. वहीं नच बलिए 9 काफी सक्सेसफुल रहा था. शो को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था.

रवीना टंडन और अहमद खान ने इसे जज किया था. खबरें हैं कि सलमान खान इस बार नच बलिए 10 को प्रोड्यूस नहीं करेंगे. चैनल किसी और प्रोड्यूसर की तलाश में है. बिग बॉस 14 की बात करें तो इस बार शो में टीवी और फिल्मी सितारों के अलावा टिक टॉक स्टार्स और फेमस यूट्यूबर भी नजर आ सकते हैं. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सीजन 14 को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement