बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भांजे अब्दुल्ला मिर्जा खान का निधन हो गया है. सलमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के सहारे इस बारे में बताया है. सलमान ने अपनी और अब्दुल्ला की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है और इमोशनल नोट पोस्ट किया है. सलमान ने इस पोस्ट में लिखा- 'तुम्हें हमेशा प्यार करते रहेंगे.' बता दें कि अब्दुल्ला सलमान के बीइंग स्ट्रॉन्ग मूवमेंट का भी हिस्सा थे. अब्दुल्ला सलमान के पिता सलीम खान की बहन के बेटे थे.
रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दुल्ला की पिछले कुछ समय से तबीयत ठीक नहीं थी और वे लीवर की समस्या से परेशान चल रहे थे. उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सलमान भी उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे.
Will always love you...
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
इन सितारों ने जताया अब्दुल्ला के निधन पर दुख
के अलावा एक्ट्रेस डेजी शाह और जरीन खान ने भी अब्दुल्ला के निधन पर शोक जताया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किया है. डेजी ने अब्दुल्ला की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरे बेस्ट फ्रेंड, तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी. वहीं जरीन खान ने भी उर्दू में एक इमोशनल पोस्ट किया है. इसके अलावा एक्टर राहुल देव ने भी ट्विटर पर सलमान के पोस्ट में कमेंट करते हुए अब्दुल्ला के निधन पर दुख जताया है.
View this post on Instagram
बता दें कि ने लॉकडाउन के चलते संघर्ष कर रहे दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का फैसला ने किया है. FWICE ने बताया था कि ने इंडस्ट्री के 25000 दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक रूप से मदद करने का फैसला किया है. सलमान ने कोरोना के खतरे के बीच लोगों से घर पर रहने की अपील भी की थी.