scorecardresearch
 

सलमान ने किया खुलासा, 'मैं अपनी फिल्में देखते हुए सो जाता हूं'

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कई मजेदार खुलासे किए हैं. सलमान ने अपनी फिल्मों और रोमांस के बारे में खुलकर बोलते हुए नजर आए.

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

अभिनेता सलमान खान ने एक खुलासा किया है कि वो अपनी खुद की फिल्मों को देखते हुए सो जाते हैं.

अंग्रेजी अखबार डीएनए से बातचीत के दौरान दबंग से जब पूछा गया कि उनसे जुड़ी कोई ऐसी बात जिसे कोई नहीं जानता है, तो 'सच कहूं तो इसके बाद लोग मुझे बहुत पीटेंगे, मेरे फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मैं सो जाता हूं, मुझे खुद की फिल्म के दौरान नींद आ जाती है, और (हंसते हुए) इसका मतलब ये भी है की मुझे दूसरों की फिल्म देखते हुए भी नींद आ जाती है.'

साथ ही इंडस्ट्री में खुद को भाई कहे जाने पर भी , 'अरे यार, मैं वहीं पर मार खा जाता हूं, सोहेल ने 'भाई' कहने की शुरुआत की. फिर धीरे-धीरे सब भाई कहने लगे. लेकिन आजकल की यंग जनरेशन के लोग मुझे कहते हैं. वो मुझे 'भाई वाई' नहीं कहते.'

Advertisement

उनसे जब पूछा गया कि वह अब किस तरह की फिल्में करना चाहेंगे तो कि मैं रोमांस करना चाहूंगा, ऑनस्क्रीन भी और ऑफस्क्रीन भी.

इन दिनों फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement