सलमान खान को आज जमानत मिल गई है. वो मुंबई भी पहुंच चुके हैं. बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके जमानत के फैसले का स्वागत खुले दिल से किया. कई सेलेब्स ने ट्वीट कर सलमान के फ्री होने पर खुशी जताई.
सलमान के साथ फिल्म प्रेम रतन धन पायो में काम कर चुके नील नितिन मुकेश ने ट्वीट किया- आखिरकार उन्हें जमानत मिल गई. न्याय और भगवान पर विश्वास रखिए.
And he finally gets Bail. more strength to you bhai. Believe in the power of justice and the God above. 🙏🏻🤗💪🏻💪🏻
— Neil Nitin Mukesh (@NeilNMukesh)
सलमान के साथ दबंग में काम कर चुके सोनू सूद ने ट्वीट कर सलमान का वेलकम किया.
“A Good deed is the best Prayer”. Welcome brother .
— sonu sood (@SonuSood)
सिंगर पलक मुच्छल ने ट्वीट किया- भगवान हमारे साथ है.
God is with us!!! 🙏🏻
— Palak Muchhal (@palakmuchhal3)
अदनान सामी ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की. सलमान की जामानत से बहुत खुश हूं. घर आइए.
So happy for the bail of my dear brother . Relieved. Come home. ‘JAI HO!’
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive)
कॉमेडियन राजपाल यादव ने ट्वीट किया- सलमान के जमानत की खबर सुन राहत मिली. हमेशा आपके साथ हैं भाईजान.
Relieved to learn that Salman Bhai has been given bail. Always with you Bhaijaan.
— Rajpal Yadav (@rajpalofficial)
एक्टर राहुल देव ने ट्वीट किया- खुशी है आखिरकार उन्हें जमानत मिली.
Glad .... Bail finally, for “Good Samaritan” ...
— Rahul Dev Official (@RahulDevRising)
बिग बॉस कंटेस्टेंट सोनाली राउत ने ट्वीट किया- कानून सलमान खान को उस गुनाह के लिए 5 साल की सजा दे रहा है, जो उन्होंने 20 साल पहले किया था.
shitty law punishing Salman Khan for 5years for something he did 20years ago!!!
— Sonali Raut (@Realsonaliraut9)
सिद्धांत कपूर ने लिखा- लव यू सलमान भाई. इस दुनिया में आपके जैसा दिल किसी का नहीं है.
Love you Bhai ❤️. There is no heart like you in this world.
— Siddhanth Kapoor (@SiddhanthKapoor)
जब सलमान जेल में थे तब प्रीति जिंटा उनसे मिलने गई थीं. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि यह समय भी बीत जाएगा.
This too shall pass ! When all else fails it’s Hope one holds on too !
— Preity zinta (@realpreityzinta)
रेमो डिसूजा ने सलमान की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था- लव यू सर. सलमान, रेमो की फिल्म रेस 3 में नजर आएंगे.
love you sir
— Remo D'souza (@remodsouza)
टाइगर जिंदा है के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सलमान की तस्वीर शेयर करते हुए तीन दिल का इमोटिकॉन बनाया था.
❤️❤️❤️......
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar)
अंगद बेदी ने लिखा था- मजबूत बने रहिए.
Stay strong bhaii..
— ANGAD BEDI! (@Imangadbedi)
सोनम कपूर ने सलमान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आप बेस्ट हैं. हमेशा आपके साथ हूं.
You’re the best! Always by your side!
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor)
इसी बीच सलमान के परिवार से मिलने कई सितारें गैलेक्सी अपार्टमेंट भी पहुंचे थे.