scorecardresearch
 

जैक्‍लीन ने साजिद को कहा, तेरी मेहरबानियां!

दक्षिण के पड़ोसी मुल्क से आकर हिंदी फिल्मों में अपना मुकाम बनाने के लिए कोशिश कर रही जैकलीन फर्नांडीस को बॉलीवुड के  तौर-तरीके सीखने में ज्‍यादा वक्त नहीं लगा है.

Advertisement
X
जैकलीन फर्नांडीस
जैकलीन फर्नांडीस

दक्षिण के पड़ोसी मुल्क से आकर हिंदी फिल्मों में अपना मुकाम बनाने के लिए कोशिश कर रही जैकलीन फर्नांडीस को बॉलीवुड के  तौर-तरीके सीखने में ज्‍यादा वक्त नहीं लगा है.

रीतेश देशमुख के बाद बड़बोले डायरेक्टर साजिद खान उनकी जिंदगी में कब चले आए, वे यह बताने से पहले हया वाले अंदाज में दोहरी हो जाती हैं. साजिद की फिल्म हाउसफुल में जैकलीन को रीतेश की फरमाइश पर एक आइटम सांग के लिए लिया गया था.

हाउसफुल दो के लिए जैकलीन के होने से ज्‍यादा अहम खबर यह है कि उनके रोल पर इतनी मेहनत की गई कि वे इस फिल्म में हीरोइन बन गईं. यह सब सिर्फ इसलिए हुआ कि  उन पर साजिद का दिल आ गया है.

वे भी कम नहीं हैं, जो साजिद को पहले अच्छा दोस्त और फिर दोस्त से ज्‍यादा मानकर ऐसे खामोश हो जाती हैं, जैसे आगे कुछ बताना प्राइवेसी के नियमों के खिलाफ हो. साजिद का तो कहना ही क्या. हर किसी की टांग-खिंचाई करने को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानने वाले साजिद के लिए वे अच्छी हीरोइन हैं, खूबसूरत हैं, सेक्सी हैं, हॉट हैं, ग्लैमरस हैं, घरेलू हैं...उफ, बस भी करो मियां साजिद.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement