scorecardresearch
 

ऋषि कपूर ने कहा, तैमूर पर बहस छोड़ अपना काम करो

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के नाम को लेकर ट्विटर पर बहस छिड़ी हुई है. इससे नाराज हो ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लोगों को लताड़ते हुए कहा कि अपने काम पर ध्यान दो.

Advertisement
X
ऋषि कपूर
ऋषि कपूर

ट्विटर पर सैफ और करीना के बच्चे का नाम को लेकर काफी मजाक चल रहा है. दोनों ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है. कुछ लोग तो ये नाम रखने के लिए सैफ को जिहादी कह रहे हैं.


लेकिन, के चाचा ऋषि कपूर इन सब बातों से काफी खफा दिखे. उन्होंने ट्विटर पर लोगों को लताड़ते हुए कहा कि अपने काम से मतलब रखें. ऋषि ने ट्वीट्स करते हुए लिखा, पेरेंट्स अपने बच्चों का क्या नाम रखते हैं, लोगों को इस बात की चिंता क्यों रहती है. अपने काम से मतलब रखिए.

 

सिर्फ यहीं नहीं रूके. किसी के कमेंट का रिप्लाई करते हुए गुस्से में उन्होंने लिखा, तुम कौन होते हो कमेंट करने वाले. तुम्हारे बेटे का नाम तो नहीं रखा ना?

 

 

Advertisement

 

फिर उन्होंने लिखा कि अगर कोई और बहस करेगा तो उसे ब्लॉक कर दिया जाएगा.

 

Advertisement
Advertisement