जलीकट्टू के समर्थन में बोलने के बाद रजनीकांत ने शनिवार को घर में अपनी पत्नी लता और बड़ी बेटी ऐश्वर्या आर धनुष के साथ पोंगल मनाया.
ऐश्वर्या ने ट्विटर पर इस त्योहार की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं.
While dearest hubby n have a shooting .we are making the most of our 🌞love traditions!
— Aishwaryaa.R.Dhanush (@ash_r_dhanush)
ऐश्वर्या के पति और बहन सौंदर्या शूटिंग में बिजी होने के कारण पोंगल का हिस्सा नहीं बन सके.


शुक्रवार को विकटन फिल्म पुरस्कार के दौरान ने जलीकट्टू के समर्थन में कहा था, 'इस खेल को जरूर खेला जाना चाहिए क्योंकि यह तमिल संस्कृति का हिस्सा है. चाहे जो भी नियम बनाए जाए, लेकिन जल्लीकट्टू जरूर आयोजित किया जाना चाहिए.'
बता दें कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके वजह से इस खेल के समर्थक नाराज हैं.
रजनीकांत की अंतिम फिल्म 'कबाली' आई थी. फिलहाल रजनीकांत शंकर की फिल्म '2.0' की डबिंग में बिजी हैं. फिल्म में रजनीकांत के साथ , एमी जैकसन, सुधांशु पांडे भी हैं. फिल्म में म्यूजिक ने दिया है. फिल्म 400 करोड़ रुपये के बजट से बनी है और इस साल दीवाली पर रिलीज होगी.