मल्टी स्टारर फिल्म कलंक को लेकर जबरदस्त चर्चा है. फिल्म कलंक टीजर भी सामने आ चुका है. कलंक के डायलॉग्स को लेकर कई सारे मीम्स बनाए गए हैं. अब राजस्थान पुलिस भी कलंक के बहाने लोगों को नसीहत दे रही है. दरअसल, राजस्थान पुलिस ने एक ट्वीट किया है. पुलिस ने लिखा- ये ट्वीट उन लोगों के लिए है जो पैसे चुराकर ड्रग्स लेते हैं. इस ट्वीट को वरुण धवन ने भी शेयर किया है.
राजस्थान पुलिस ने उन लोगों को निशाने पर लिया जो पैसे चुराकर ड्रग्स लेते हैं. पुलिस ने ट्वीट में एक फोटो शेयर की है. फोटो में आलिया भट्ट की फोटो के साथ कलंक का एक डायलॉग 'हमसे ज्यादा बर्बाद कोई नहीं इस दुनिया में' लिखा हुआ है. कैप्शन में लिखा है- पैसे चुराकर ड्रग्स खरीदते हैं? अगर हां तो फिर चोरी का कलंक और नशे का आदी होना आपकी खुशी को खत्म करने वाला है. ड्रग्स का सेवन बंद कर दें वरना वो आपको खा जाएगा कर देगा. @aliaa08 @karanjohar @Varun_dvn @sonakshisinha @adityaroy @DIPRRajasthan @ashokgehlot51
वरुण धवन ने राजस्थान पुलिस के इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- Say no to drugs. राजस्थान पुलिस का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है.
Stealing money for buying ?
If yes, then the of theft & being a drug addict is going to end your happiness.
Stop consuming or else they'll consume you.
— Rajasthan Police (@PoliceRajasthan)
Say no to drugs
— Varun ZAFAR Dhawan (@Varun_dvn)
वहीं फिल्म की बात करें तो बता दें कि अभिषेक वर्मन के डायरेक्शन में बनी कलंक में वरुण-आलिया के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में दिखेंगे. फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी. अभी तक मूवी का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है. फिल्म के दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं.