scorecardresearch
 

पटना: प्रकाश झा को लगा झटका, जल्द बंद हो सकता है उनका मॉल

फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा को बड़ा झटका लगा है. पटना में बना उनका पीएंडएम मॉल जल्द बंद हो सकता है. बिहार सरकार ने उस जमीन का लीज रद्द कर दिया है, जहां पर झा का मॉल बना हुआ है.

Advertisement
X

फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा को बड़ा झटका लगा है. पटना में बना उनका पीएंडएम मॉल जल्द बंद हो सकता है. बिहार सरकार ने उस जमीन की लीज रद्द कर दी है, जहां पर झा का मॉल बना हुआ है.

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) ने 20 अप्रैल को ये आदेश दिया. राज्य का पहला मल्टी सिनेप्लेक्स है, जो पांच साल पहले बना.

7 फरवरी, 2012 बियाडा ने आदेश दिया था कि सरकारी एजेंसी के लिए राजस्व का 10 प्रतिशत का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है, अगर यह मॉल में एक और पक्ष को जगह उपठेके पर देता है.

बियाडा ने मांगी ज्यादा रकम
मॉल के अधिकारियों के अनुसार, आदेश जारी करने की तिथि से अभी तक की राशि 40 लाख होती है. बियाडा को ये राशि देने की कोशिश की गई, लेकिन उसने स्वीकार नहीं किया. बियाडा 2 करोड़ 14 लाख की रकम मांग रही है.

Advertisement

57 के खिलाफ भूमि आवंटन रद्द करने का आदेश
बिहार के उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि पीएंडएम मॉल के खिलाफ लंबित भुगतान का मुद्दा करीब दो महीने पहले विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान आया था. केवल पी एंड एम मॉल को अकेले बाहर नहीं किया गया है. लगभग 57 के खिलाफ भूमि आवंटन को रद्द करने का आदेश दिया गया है.


मॉल के अधिकारी आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में जाने पर विचार कर रहे हैं. वे उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के समक्ष अपील दायर करने की भी योजना बना रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement