इंडियन आइडल सीजन 11 की जज और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने शो में कंटेस्टेंट्स के सुर में सुर मिलाते हुए रणबीर कपूर का एक इमोशनल गाना अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के नाम सुनाया. उनका यह गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
सोनी चैनल ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें कंटेस्टेंट अद्रिज घोष ऐ दिल है मुश्किल फिल्म से का इमोशनल गाना चन्ना मेरेया गाते हैं. उनका गाना खत्म होने के बाद नेहा भी इसी गाने को गाती हैं. वह कहती हैं, 'ये गाना मुझे गाना है मेरे एक्स के लिए.' उनका गाना खत्म होने के बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण मस्ती करते हुए कहते हैं, 'इसमें मैं बस यही कहना चाहता हूं. इसमें तेरा घाटा, इनका कुछ नहीं जाता.'
Entertainment aur suroon ka quota hoga high kyunki aa rahi hai aur unke dulhe iss weekend mein. Miss mat kijiye iss Sat raat 8 baje.
— Sony TV (@SonyTV)
बता दें इस बार में शादी स्पेशल एपिसोड का शूट हो रहा है. इस खास एपिसोड में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया मेहमान बनकर पहुंचे हैं. सेट पर ढ़ेर सारी मस्ती और धमाल भी होने वाला है. शो में आदित्य और भारती भी एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते नजर आते हैं.
जब शो में नेहा ने उड़ाया अपनी शादी का मजाक
पिछले दिनों का एक और वीडियो वायरल हुआ था. इसमें नेहा खुद अपनी शादी का मजाक उड़ा रहीं थी. वे शो के दूसरे जज विशाल डडलानी की तारीफ करती हैं और फिर शो के तीसरे जज हिमेश रेशमिया की तरफ कैमरा घूमाती हैं. वे कहते हैं कि नेहा की शादी है आज. इसपर नेहा भी मजे लेते हुए कहती हैं-मेरी शादी है आज. खैर, नेहा हमेशा ही अपने बिंदास एटीट्यूड और मस्ती के लिए चर्चा में रहती हैं.