scorecardresearch
 

फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी इस एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर मांगा काम

गांधी, खलनायक, जाने भी दो यारों, कमजोर कड़ी जैसी फिल्मों के लिए जाने जानी वाली शानदार एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर मांगा काम.

Advertisement
X
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता

श्याम बेनेगल जैसे फिल्ममेकर्स के साथ काम कर चुकी बेहतरीन एक्ट्रेस नीना गुप्ता की काबि‍लियत से शायद ही कोई सिनेप्रेमी होगा जो वाकिफ नहीं होगा. लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि इस नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके बेहतरीन अंदाज में काम मांगा है.

ऐसा नहीं है कि एक्ट्रेस नीना गुप्ता को काम की कमी है या वो किसी आर्थ‍िक तंगी से गुजर रहीं हैं बल्कि अपने प्रोफेशन के प्रति उनके प्यार को इस पोस्ट में देखा जा सकता है. उन्होंने बड़े ही शानदार अंदाज में काम पाने के लिए गुजारिश की है. को शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं मुंबई में रहती हूं, काम करती हूं और एक अच्छी अदाकारा हूं. मैं एक बढ़िया रोल की तलाश में हूं.'

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

Advertisement

 

गांधी, खलनायक, जाने भी दो यारों, कमजोर कड़ी और कई आर्ट फिल्मों में नजर आईं की इस पोस्ट को उनकी फेमस डिजाइनर बेटी मसाबा ने सराहते हुए एक इमोशनल मैसेज पोस्ट किया है. मसाबा ने अपनी मां के इस कदम को प्रेरणादायक बताते हुए लिखा है, मैं कुछ दिन पहले ही किसी से कह रही थी कि मुझे काम मांगने में कोई डर नहीं लगता और ना ही शर्म आती है. यह खानदानी है. मेरा कहने का मतलब 63 साल की मेरी नेशनल अवॉर्ड विनिंग मां इंस्टाग्राम का हालिया पोस्ट है. इस पोस्ट की तरह ही हमेशा मेरी मां ने मुझे काम करने की प्रेरणा दी है. उनका मानना है कि काम आपको बूढ़ा होने से रोकता है. वह हमेशा कहती आईं है कि मैंने कभी पीआर का सहारा नहीं लिया मेरा अच्छा काम ही मेरा पीआर है.'

 

A post shared by Masabs 🍒 (@masabagupta) on

 

के इस पोस्ट पर ना सिर्फ उनके फैन्स को गर्व है बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी उनके इस पोस्ट की तारीफ की है.

 

Advertisement
Advertisement