scorecardresearch
 

रितिक रोशन ने फैन्स से की गुजरि‍श, हमारा पीछा ना करें...

बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं उन्होंने फैन्स से आग्रह किया है कि वह फिल्म की टीम का पीछा ना करें.

Advertisement
X
रितिक रोशन
रितिक रोशन

बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं उन्होंने फैन्स से आग्रह किया है कि वह फिल्म की टीम का पीछा ना करें.

इसके साथ उन्होंने फैन्स से कहा कि उन्हें गुंडों की तरह अराजकता पैदा करने से बचना चाहिए. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'जबलपुर में गहरा प्यार महसूस हो रहा है. यह मेरा अनुरोध है कि कृपया बाइक से पीछा ना करें, इससे पैदल चलने वाले और बुजुर्ग घायल हो रहे हैं. इस प्यार से अनजाने लोगों का नुकसान देखना बहुत ही चिंताजनक है.'


अपने प्रशंसकों की इस हरकत से नाराज हैं.उन्होंने कहा, ' से प्यार मिलता है तो अच्छा लगता है, लेकिन जब ये दूसरों के लिए परेशानी का कारण बनता है, तो दुख होता है.' रितिक अपने हुनर से महिलाओं पर जादू चलाने में सफल रहे हैं और इस बार फिर वह अपने आठ पैक के साथ जादू चलाने को तैयार हैं.

उन्होंने कहा, 'इसकी कोई जरूरत नहीं है, मैं आपके प्यार को महसूस करता हूं.'

Advertisement

फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता की एक प्रेम कहानी पर बेस्ड है.

इनपुट: IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement