scorecardresearch
 

अक्षय ने जीता BO का केस, पहले वीकएंड में 50 करोड़ हुई 'जॉली' की कमाई

'जॉली एलएलबी2' के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर खुद को बॉक्स ऑफिस का खिलाड़ी साबित किया है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है...

Advertisement
X
जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार
जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार

तीन दिन में फिल्म की कमाई 50 करोड़ के पार... जी हां, ऐसे ही नहीं अक्षय कुमार बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस के असली खिलाड़ी कहे जाते हैं. पहले वीकएंड पर ही 'जॉली एलएलबी2' की कलेक्शन 50 करोड़ पार हो गई है.


'जॉली एलएलबी2' वकील जगदीश्वर मिश्रा की कहानी है जिसमें कॉमेडी के पंच के साथ ही सिस्टम पर तीखा प्रहार भी किया गया है. यह 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है. पिछले किरदारों में से सौरभ शुक्ला को ही इस फिल्म में लिया गया है.


डायरेक्टर सुभाष कपूर की इस फिल्म में हालांकि कहीं-कहीं अक्षय कुमार का स्टारडम हावी होता है लेकिन दर्शकों की तालियां और सीटियां ये साफ कर देती हैं कि वह अपने लिए बड़ा फैन सेग्मेंट बना चुके हैं.

जानें अक्षय की फिल्म की पहले 3 दिन की कमाई -

Advertisement

पहला दिन - 10 फरवरी, शक्रवार - 13.20 करोड़ रुपये
दूसरा दिन - 11 फरवरी, शनिवार - 17.31 करोड़ रुपये
तीसरा दिन - 12 फरवरी, रविवार - 19.95 करोड़ रुपये

इस तरह पहले तीन दिन में फिल्म कुल 50.51 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

यही नहीं, इस कलेक्शन के साथ 'जॉली एलएलबी2' अक्षय कुमार की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. वहीं इस फिल्म ने 'रईस' और 'काबिल' की कलेक्शंस को जोर का झटका दिया है.

 

Advertisement
Advertisement