scorecardresearch
 

रणवीर की 'सिम्बा' में नजर आएगी ये स्टार किड, रोल हुआ फाइनल

रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं और जल्द ही वो रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए एक स्टार किड को फाइनल किया गया है...

Advertisement
X
सिम्बा में रणवीर सिंह
सिम्बा में रणवीर सिंह

रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं और जल्द ही वो रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को फाइनल करने की खबरें आ रही हैं.

साउथ फिल्म टेंपर की हिंदी रीमेक फिल्म सि‍म्बा में रणवीर सिंह के अपोजिट जाह्नवी कपूर नजर आ सकती हैं. अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन आ रही रिपोट्र्स के मुताबिक फिल्म के लिए श्रीदेवी की बेटी को फाइनल कर लिया गया है.

बता दें कि जाह्नवी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे.

A post shared by (@karanjohar) on

Advertisement

वहीं रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म पद्मावत विवादो में होने बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. इसी के साथ वीकेंड पर इस फिल्म के धमाकेदार कमाई करने के असार हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement