scorecardresearch
 

धड़क के नए गाने 'झिंगाट' पर जाह्नवी-ईशान का फनी वीडियो हुआ वायरल

जाह्नवी कपूर की पहली फिल्‍म धड़क 20 जुलाई को रिलीज हो रही है. ये मराठी फिल्‍म सैराट की हिन्‍दी रीमेक है.

Advertisement
X
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का वीडियो
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का वीडियो

जाह्नवी कपूर की पहली फिल्‍म धड़क 20 जुलाई को रिलीज हो रही है. ये मराठी फिल्‍म सैराट की हिन्‍दी रीमेक है. फिल्‍म में जाह्नवी के अपोजिट ईशान खट्टर नजर आएंगे. बुधवार को धड़क का दूसरा गाना झिंगाट रिलीज किया जाएगा.

इस गाने को प्रमोट करने धर्मा प्रोडक्‍शन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जाह्नवी और ईशान फनी अंदाज में डांस कर रहे हैं.

यह गाना सैराट में भी था और इसे काफी पसंद किया गया. फिल्म के ट्रेलर में भी इस गाने की झलक देखने को मिली थी. सैराट में इस गाने पर हीरो-हीरोइन अलग-अलग डांस करते हैं.

A post shared by (@dharmamovies) on

फिल्म धड़क में ईशान, जाह्नवी के प्रोटेक्टिव बॉयफ्रेंड की भूमिका में नजर आएंगे. लेकिन रियल लाइफ में भी ईशान कम प्रोटेक्टिव नहीं हैं. हाल ही में दोनों फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए एक मॉल में पहुंचे थे. यहां से निकलते वक्त कुछ ऐसा हुआ कि ईशान जाह्नवी के प्रति काफी प्रोटेक्टिव होते नजर आए. उन्होंने क्रेजी फैन से जाह्नवी को दूर किया और उन्हें प्रोटेक्ट किया.

Advertisement

फिल्म की बात करें तो शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर और हीरू जौहर कर रहे हैं. यह मराठी भाषा में बनी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है.

Advertisement
Advertisement