बॉलीवुड के '100 करोड़ क्लब की रानी' दीपिका पादुकोण ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है, जिसके मुताबिक वह 'दबंग खान' सलमान के साथ काम नहीं करना चाहती हैं. साथ काम करने को लेकर मना नहीं किया है.
दीपिका ने आगे कहा कि सलमान के साथ काम करना लक पर निर्भर करता है और उन्होंने कभी साथ काम करने को लेकर मना नहीं किया है. इससे पहले खबर आई थी कि सलमान खान की फिल्म 'किक' में जैकलीन से पहले फीमेल लीड के लिए दीपिका को ही अप्रोच किया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था.
दीपिका ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि किसी को मना करने वाली वह कोई नहीं हैं. दीपिका ने कहा, 'मेरे पास ऐसा करने का अधिकार नहीं हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि मैं सलमान खान के साथ काम करना नहीं चाहती. वास्तव में मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं. मुझे लगता है कि हर फिल्म भाग्य पर निर्भर करती है. जब यह होना होगा तब हो जाएगा, चाहे फिर तारीखें मिले ना मिलें. यह तभी होगा, जब ऐसा होना होगा.'
-इनपुट IANS से