बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' शाहरुख खान के प्रति दीवानगी देश ही नहीं विदेशों में भी अक्सर देखने को मिलती है. लेकिन अब यह दीवानगी सिर्फ इंसानी दुनिया तक ही सीमित नहीं रह गई है. शाहरुख खान दुनिया की पहली नागरिकता पाने वाले ह्यूमनॉएड रोबाट सोफिया के भी फेवरेट हैं.
मंगलवार को हैदराबाद में आयोजित ‘वर्ल्ड कांग्रेस ऑन इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी’ के दौरान जब सोफिया से पूछा गया कि उनका फेवरेट बॉलीवुड एक्टर कौन है? इस पर बिना हिचके रोबोट ने कहा- शाहरुख खान. इसके बाद होस्ट ने कहा कि यह जानकर शाहरुख जरूर खुश होंगे कि रोबोट भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं.
We have to say, has a good choice!
Watch to find out who the World's FIRST Artificial Intelligence powered humanoid robot's favourite Bollywood actor is 🤖❤️✨
— SRK Universe (@SRKUniverse)
रोबोट सोफिया के फेवरेट एक्टर के रूप में शाहरुख खान का नाम सुनकर बॉलीवुड सिनेप्रेमियों को इतराने का मौका जरूर मिल गया है. किंग खान का चार्म ही कुछ ऐसा है कि हर कोई उनका दीवाना हो जाता है. सोफिया के इस खुलासे के बाद शाहरुख ने भी ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट कर सोफिया का आभार जताया और रोबोट सोफिया के प्रति अपने प्यार का इजहार किया.
Public declaration of love for a ‘lady’ who has come to my country, India. U Simulate me, every bit and byte of u, Sophia.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk)
बतात चलें कि रोबोट सोफिया दुनिया की ऐसी पहली ह्यूमनॉएड है जिसे सऊदी अरब में आम नागरिक की तरह अधिकार मिले हैं. सोफिया को हॉन्ग कॉन्ग बेस्ड हैंसन रोबोटिक्स में डेवलप किया गया है. इस इवेंट में सोफिया ने कहा कि मैं इंसानों की तरह दुखी नहीं होती. उम्मीद है एक दिन मेरे अंदर भी इंसानों की तरह भावनाएं उमडेंगी. ताकि मैं अपने इमोशन को बयां कर पाऊं.
जब सोफिया से पूछा गया कि क्या रोबोट को भी इंसानों की तरह आराम की जरूरत है? इस पर सोफिया ने कहा, हां, सभी को काम के साथ आराम की जरूरत होती है. सोफिया ने कहा कि मशीनें कभी इंसानों की रेस को खत्म नहीं कर सकेंगी.