बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन की अगले साल रिलीज हो रही फिल्म 'काबिल' का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है. हाल ही में दो नए पोस्टर भी ट्वीट पर शेयर किए थे. संजय गुप्ता के डायरेक्शन में बनी 'काबिल' में रितिक के अलावा यामी गौतम, रॉनित रॉय, रोहित रॉय नजर आएंगे.
ट्रेलर की शुरुआत होती है के खूबसूरत डायलॉग के साथ. ट्रेलर में यामी और रितिक की कमेस्ट्री बेहतरीन नजर आ रही है. ट्रेलर में दमदार डायलॉग हैं.
राकेश रोशन ने का दूसरा ट्रेलर ट्वीट किया.
Dark was Rohan's world. But it was the others who never saw him coming! See out now:
— Rakesh Roshan (@RakeshRoshan_N)
में संगीत राजेश रोशन ने दिया है और माना जा रहा है कि दर्शकों को यह काफी पसंद आने वाला है. फिल्म के एक गाने में उर्वशी रौतेला ने भी हॉट परफॉर्मेंस दी है.
राकेश रोशन प्रोडक्शन्स की यह फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जो देख नहीं सकते. फिल्म का टीजर पोस्टर और रिलीज किया जा चुका है. फिल्म में यामी रितिक की प्रेमिका के किरदार में हैं, जिनकी हत्या कर दी जाती है. यामी की मौत का बदला लेने के लिए रितिक खुद को ट्रेंड करते हैं और दुश्मनों से यामी की मौत का बदला लेते हैं.
देखें दूसरा ट्रेलर...