scorecardresearch
 

एवेंजर्स ने सिर्फ प्रिव्यू शो से कमाए इतने करोड़ रुपए, बनाया रिकॉर्ड

डिज्नी-मार्वल्स की फिल्म 'एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर' जहां भारत सहित दुनियाभर में अपनी रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई कर चुकी है, वहीं इसे प्रिव्यू शो से भी बड़ा कलेक्शन हुआ है.

Advertisement
X
'एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर'
'एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर'

डिज्नी-मार्वल्स की फिल्म 'एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर' जहां भारत सहित दुनियाभर में अपनी रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई कर चुकी है, वहीं इसे प्रिव्यू शो से भी बड़ा कलेक्शन हुआ है.

गुरुवार को हुए नाइट प्रिव्यू शोज से फिल्म ने जमकर कमाई की. ये प्रिव्यू शो से चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने 3.9 करोड़ डॉलर यानी करीब 260 करोड़ रुपए कमाए.

 इससे पहले आई मार्वल्स की फिल्म एवेंजर्स: एज ऑफ अल्टरॉन ने 2.76 करोड़ डॉलर प्रिव्यू शो से कमाए थे. 'एवेंजर्स : इन्फीनिटी वॉर' ने रिलीज से पहले बड़ी कमाई की है. इसके 20 लाख टिकट रिलीज से पहले ही बिक गए थे.

एवेंजर्स में 22 सुपरहीरो एक साथ द‍ि‍खे हैं. फिल्म में आयरनमैन, हल्क, थोर, स्टीव रोजर्स, ब्लैक विडो, स्पाइडरमैन, ब्लैक पेंथर आदि मिलकर विलेन थैनॉस के खिलाफ एक साथ लड़ेंगे. एवेंजर्स सिर्फ 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, इसके बावजूद ये रिलीज से पहले ही दंगल, टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों को पछाड़ चुकी है.

Advertisement

एवेंजर्स ने एडवांस टिकट बिक्री से करीब 29 करोड़ रुपए की कमाई की है, जबकि दंगल ने ओपनिंग डे पर 29.78 करोड़ और टाइगर जिंदा है ने 33.75 करोड़ की कमाई की थी. बता दें कि एवेंजर्स को इन फिल्मों से आधी स्क्रीन्स मिली हैं. ये आंकड़ा टिकट खिड़की से सीधे हुए कलेक्शन के बाद बहुत ज्यादा हो सकता है.

Advertisement
Advertisement