scorecardresearch
 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लौट रही हैं दिशा वकानी, इस दिन से शुरू करेंगी शूटिंग!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी की वापसी के इंतजार में बैठे फैंस के लिए गुडन्यूज है. लंबे इतजार के बाद तारक मेहता की दयाबेन शो में लौटने वाली हैं. खबरों के मुताबिक, दिशा 18 मई से तारक मेहता के सेट पर वापसी करेंगी.

Advertisement
X
दिशा वकानी
दिशा वकानी

मशहूर कॉमेडी शो ''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' में दिशा वकानी की वापसी के इंतजार में बैठे फैंस के लिए गुडन्यूज है. लंबे इतजार के बाद तारक मेहता... की दयाबेन शो में लौटने वाली हैं. खबरों के मुताबिक, दिशा वकानी ने शो में लौटने का फैसला किया है. वे 18 मई से तारक मेहता के सेट पर वापसी करेंगी. हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा वकानी शो में शूटिंग पर लौटने के लिए तैयार हो गई हैं. हाल ही में दिशा वकानी ने प्रोड्क्शन हाउस नीला टेली फिल्म्स से जुड़े शख्स से संपर्क किया था. बातचीत में साफ किया कि उनके शो से बाहर होने की खबरों में कोई सच्चाई नही हैं. फिलहाल दिशा वकानी शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के इटली से वापस आने का इंतजार कर रही हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@disha.vakani) on

असित कुमार मोदी इटली में फैमिली संग वैकेशन पर हैं. रिपोर्ट में दावा है कि दिशा वकानी 18 मई से शो की शूटिंग करेंगी. मालूम हो कि सोशल मीडिया पर फैंस दिशा वकानी से शो में लौटने की अपील करते रहते हैं. दिशा वकानी की वजह से कई लोगों ने शो को देखना तक बंद कर दिया है. सीरियल की टीआरपी पर भी असर देखने को मिला है.

View this post on Instagram

A post shared by (@disha.vakani) on

दिशा वकानी सितंबर 2017 से तारक मेहता में नहीं दिखी हैं. वे मैटरनिटी लीव पर थीं. लेकिन छोटे बच्चे का हवाला देकर दिशा वकानी ने अपनी लीव को और आगे बढ़ा दिया था. बाद में दिशा वकानी के पति और प्रोडक्शन हाउस के बीच एक्ट्रेस की शूटिंग टाइमिंग और फीस को लेकर तनाव की भी खबरें आई थीं. अब देखना है कि दिशा 18 मई को शो में कमबैक करती हैं या नहीं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement