scorecardresearch
 

किसके साथ जुड़ रहा है सुनील शेट्टी की बेटी का नाम?

बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के इन दिनों किसी को डेट करने की खबरें हैं. उनका नाम कैनेडियन रैपर ड्रेक से जोड़ा जा रहा है. जानें कैसे एक्ट्रेस आथिया की रैपर ड्रेक से मुलाकात हुई. क्या सच में दोनों का अफेयर चल रहा है?

Advertisement
X
आथिया शेट्टी
आथिया शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में हैं. लेकिन किसी फिल्म की वजह से नहीं, खबर है कि उनकी लाइफ में कैनेडियन रैपर ड्रेक की एंट्री हुई है. दोनों के एक-दूसरे के साथ अफेयर में होने की खबरें हैं.

हाल ही में आथिया लंदन ट्रिप से वापस लौटी हैं. लंदन में उनकी मुलाकात हुई. दरअसल हुआ कुछ यूं कि आथिया एक रेस्टोरेंट में गई थीं, जहां पर ड्रेक भी मौजूद थे. सूत्रों के हवाले से खबर है कि आथिया की खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज ने ड्रेक का ध्यान अपनी ओर खींचा. वह बॉलीवुड की इस ब्यूटी के कायल हो गए. जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से उनके बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी थी.

कई लोगों से बात करने के बाद ड्रेक को पता चला कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और मुंबई में रहती हैं. फिर दोनों में मुलाकात हुई. जिसके बाद उन्हें कई बार एकसाथ देखा गया. हाल ही में मिले आथिया और ड्रेक ने एक-दूसरे की कंपनी को खूब एंजॉय किया. भारत वापस आने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के टच में हैं.तभी से दोनों के अफेयर होने की खबरें बनने लगी हैं.

Advertisement

अब इन दोनों स्टार्स के डेट करने की खबर कितनी सही है इसका पता तो आने वाले समय में चल ही जाएगा. क्योंकि प्यार छुपाए जो नहीं छुपता है. कुछ समय पहले आथिया और अर्जुन कपूर के भी एक-दूसरे को डेट करने की खबरें थीं. दोनों में दिखे थे. फिल्म में आथिया और अर्जुन के अलावा अनिल कपूर और इलियाना डिक्रूज भी थे.

इससे पहले आथिया साल 2015 में अपनी डेब्यू फिल्म हीरो में नजर आई थीं. इसमें उनके साथ सूरज पंचोली भी थे. सुपरस्टार सलमान खान ने आथिया और सूरज पंचोली को अपने बैनर तले लॉन्च किया था. इसे निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है.

Advertisement
Advertisement