बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आजकल एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ देखे जा रहे हैं. सुशांत क्रिकेटर के बाद अब टीचर बन गए हैं और वह जैकलीन को हिंदी सिखाने का काम कर रहे हैं.
दरअसल ये दोनों बी टाउन सेलेब्स एक खास इवेंट के लिए डांस की तैयारी कर रहे हैं. अब इसी डांस रिहर्सल के दौरान का एक विडियो सुशांत ने ट्वीट किया है. जिसमें वो जैकलिन को हिंदी सिखाते नजर आ रहे है. जैकलिन भी उतनी ही लगन से सुशांत से हिंदी के टिप्स ले रही है और ये दोनों ही जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं.
After she taught me how to dance , I'm returning the favour by giving some Hindi tips:)
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR)
सुशांत ने इस पोस्ट के विडियो में जैकलिन को डांस सिखाने के बदले हिंदी सिखाने की बात कही और इन दोनों की केमिस्ट्री को देखकर लगता है कि ये डांस परफार्मेंस बेहद खास होगा.