सदी के महानायक और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हाल ही में अपने करीबी दोस्तों के बच्चों की शादी में नजर आए. अमिताभ बच्चन ने इस शादी की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की.
दरअसल ये शादी फिल्म निर्देशक राकेश की बेटी और प्रोड्यूसर एक्टर रोमेश के बेटे की थी. जहां बिग बी ने इस नये जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया और साथ ही साथ रोकेश और रोमेश से जुड़ी कुछ यादें भी ताजा की.
T 2522 - Rakesh first asst to Prakash Mehra on Zanjeer, directed Khoon Pasina, Natwarlal, Yaarana .. Romesh produced, acted in HUM ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)
बिग बी ने अपने ट्विटर अकांउट पर इस शादी से जुड़ी कई अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट की और साथ ही अपनी खुशी भी जाहिर की. इस शादी के मौके पर बिग बी यहां अमजद अली खान सहित कई नामी चेहरों से मिले और अपना अनुभव अपने फैन्स के साथ साझा किया.
T 2522 -With the Maestro Amjad Ali Khan, the sarod genius, his son married to Romesh daughter, with his twin Grandsons .. at the wedding
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)