नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. इस फिल्म के डायरेक्टर कौशन नंदी हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस टीजर पोस्टर को पोस्ट किया है.
Teaser Poster of my next
— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S)
पोस्टर में नवाजुद्दीन लुंगी और गंजी में दिख रहे हैं. नवाजुद्दीन के एक हाथ में एक डिब्बा दिख रहा है तो वकंधे पर एक रेडियो टंगा हुआ है. कमर में पीछे के साइड से उन्होंने लुंगी से अपना पिस्तौल अटका रखा है.
डायरेक्टर कौशन नंदी की यह फिल्म एक कॉन्ट्रैक्ट किलर की कहानी है जिसका नाम बाबू है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा बिदिता बेग, जतिन गोस्वामी, मुरली शर्मा और दिव्या दत्ता नजर आएंगे.
खबरों की मानें तो फिल्म इस साल मई में रिलीज हो सकती है. इस फिल्म के अलावा नवाज 'चंदा मामा दूर के' और 'मुन्ना माइकल' में भी नजर आने वाले हैं.