फिल्मों में आइटम नम्बर होना अब उसकी सफलता के लिए जरूरी माने जाना लगा है. कुछ आइटम नम्बर इतने हिट होते हैं कि उनसे फिल्मों की कमाई पर बहुत असर पड़ता है. इसका ताजा उदाहरण 'बागी 2' में जैकलीन फर्नांडिस का आइटम नंबर है.
जैकलीन ने फिल्म में 'तेजाब' के गाने '1.2.3' गाने पर डांस किया है. यह गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इससे फिल्म के कलेक्शन पर सकारात्मक असर पड़ रहा है. फिल्म 100 करोड़ रूपये के क्लब में शामिल हो गई है.
इससे पहले फिल्म 'अग्निपथ' में कटरीना कैफ के आइटम नंबर 'चिकनी चमेली' को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था.
जकैलीन के आइटम नंबर की बात करें तो इस गाने के लिए जैकलीन ही मेकर्स की पहली पसंद थीं. इसके पहले जैकलीन के गाने 'लत लग गई', 'सूरज डूबा है यारो', 'जुम्मे की रात', 'चलती है क्या 9 से 12' भी लोगों को बहुत पसंद आए थे.