scorecardresearch
 

विराट को लेकर अनुष्का ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पैचअप की कोई गुंजाइश नहीं!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट से अपने पैचअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. वह विराट पर दोबारा विश्वास नहीं कर सकती हैं.

Advertisement
X
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की अब तक कई वजहें सामने आ चुकी है. इस सभी अफवाहों को दरकिनार करते हुए हाल ही में खबरें थी कि अनुष्का और विराट में कोई ब्रेकअप नहीं हुआ है. ये दोनों अपने-अपने प्रोफेशन में अधि‍क व्यस्त होने के कारण कुछ समय के लिए एक दूसरे से दूर रहने का फैसला लिया था.

इन सभी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए अब अनुष्का न कहा कि विराट से उनका न कोई पैचअप हुआ है और न ही कोई गुंजाइश है. खबरों की मानें तो अनुष्का ने बताया कि वह उनका पैचअप करने का कोई इरादा नहीं है. साथ ही उनका कहना है कि वह विराट पर विश्वास नहीं कर सकती हैं क्योंकि उन्हें डर है कि विराट उनका दिल दोबारा न तोड़ दें.

इतना ही नहीं खबरों की मानें तो अनुष्का के पास इन सब चीजों का सुलझाने के लिए समय नहीं है क्योंकि वह इनदिनों अपनी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

Advertisement

दरअसल हाल ही में खबर आई थी कि जब विराट को उनके घोषित किया गया था तब अनुष्का ने विराट को फोन कर उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी. सूत्रों की मानें तो दोनों में देर रात तक फोन पर बात भी होती रही.

यही नहीं हाल ही में विराट ने भी के चलते अनुष्का पर जोक्स जारी करने वालों को इंस्टाग्राम पर मुंह तोड़ जवाब दिया था. विराट के लिए यह प्यार देखकर खबरें आने लगी कि दोनों का पैचअप हो गया है लेकिन अब इस लव शव में आए नए अपडेट को देखकर तो माजरा कुछ और ही लग रहा है.

Advertisement
Advertisement