scorecardresearch
 

क्या मिट रही हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की दूरियां?

कभी डेटिंग की दुनिया के सबसे चर्चित कपल माने जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के एक बार फिर ब्रे‍कअप के बाद करीब आने की खबरें चर्चा में हैं.

Advertisement
X

इस साल जनवरी के अंत में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के ब्रेकअप की खबरें छाई रहीं. लेकिन अब इस जोड़ी के एक बार फिर से करीब आने की चर्चा है.

क्या इसे अ के वायरल हुए गाने 'जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा' का असर मानें या फिर इसका श्रेय टी-20 वर्ल्ड कप को दें. BollywoodLife वेबसाइट की खबर के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने विराट को टी-20 मैच में उनकी बेहतरीन प्रदर्शन की बधाई देने के लिए कॉल किया.

करीब दो साल पहले एक दूसरे के करीब आए थे. उनकी मुलाकात एक शैम्पू ऐड के दौरान हुई थी और उसके बाद दोनों के बीच करीबियों का सिलसिला शुरू हो गया. दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते को जग जाहिर भी किया लेकिन आखि‍रकार यह प्रेम कहानी भी परवान नहीं चढ़ पाई. अब तक दोनों के ब्रेकअप की असल वजह के बारे में पता नहीं चला पाया है.

Advertisement

हालांकि गॉसिप हिस्ट्री में दोनों स्टार्स के बीच अनबन की वजह शादी का मसला बताया गया. के साथ जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहते थे लेकिन अनुष्का अपने करियर के इस पड़ाव पर यह फैसला नहीं लेना चाहती थीं. अनुष्का ने अपने करियर को अहमियत देते हुए अपना हाथ इस रिश्ते से पीछे खींच लिया.

अब चाहे की वजह कोई भी रही हो लेकिन इतना जरूर है कि दोनों एक दूसरे को खूब मिस कर रहे हैं और दोनों एक दूसरे के साथ एक बार फिर पैच अप करने के बहाने खोज रहे हैं. फिर वो बहाना चाहे एक पार्टी में विराट का 'जो वादा किया वो...' गाना गाने का हो या फिर अनुष्का का विराट को उनके मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन की बधाई देने के लिए कॉल करना....वैसे इस दिलकश जोड़ी के फैन्स उन्हें फिर साथ देखना जरूर चाहेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement