scorecardresearch
 

सलमान खान की 'दंबग 3' में होगी ये एक्ट्रेस, अक्षय के साथ कर चुकी है फिल्म

सलमान खान की 'दबंग-3' की प्लानिंग हो रही है. सुनने में आया है कि अक्षय कुमार की यह एक्स हि‍रोइन इस फिल्म में सलमान खान का लव इंटरेस्ट बनेगीं...

Advertisement
X
'दबंग' में सलमान खान
'दबंग' में सलमान खान

हालांकि सलमान खान की फिल्मों को लेकर अभी ट्यूबलाइट और टाइगर जिंदा है, की चर्चा है. लेकिन सलमान खान के फैन्स को इंतजार 'दबंग 3' का भी है.

यूं तो 'दबंग 3' की प्लानिंग पर काम चल रहा है लेकिन इसकी कास्ट को लेकर आजकल फिल्म के बारे में बात हो रही है. सुनने में आया है कि सोनाक्षी सिन्हा का 'दबंग' सीरीज से पत्ता कटने जा रहा है और उनकी जगह लेंगी एमी जैकसन.


बता दें कि एमी इससे पहले अक्षय कुमार के साथ 'सिंह इज ब्ल‍िंग' कर चुकी हैं. हालांकि बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत प्रतीक बब्बर के साथ हुई थी. जिसके बाद दोनों का अफेयर भी रहा.



यूं तो एमी को लेकर प्रोडक्शन टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- के साथ काम करना किसी का भी सपना होता है. मुझे उनके साथ 'किक' से ही डेब्यू करना था लेकिन तब 'आई' में व्यस्त थी.

Advertisement


जहां तक 'दबंग 3' की रिलीज की बात है तो सलमान अपनी इस फिल्म को 2018 के क्रिसमस पर ला सकते हैं.

Advertisement
Advertisement