scorecardresearch
 

आराध्या-अबराम को लेकर शाहरुख के बयान पर बोले अमिताभ बच्चन

हाल ही में शाहरुख खान ने बेटे अबराम और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या को बॉलीवुड की आने वाली रोमांटिक जोड़ी कहा है. शाहरुख के इस बयान पर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन संग आराध्या और शाहरुख संग अबराम
अमिताभ बच्चन संग आराध्या और शाहरुख संग अबराम

हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को उम्मीद है कि उनकी पोती आराध्या और अभिनेता शाहरुख खान के बेटे अबराम बड़े होने पर साथ काम करेंगे.

दरअसल हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में शाहरुख से जब रणबीर-दीपिका, रणवीर-दीपिका, आलिया-सिद्धार्थ और फवाद-सोनम के बीच सबसे बेस्ट जोड़ी का चयन करने के लिए कहा गया तो उन्होंने इसके लिए का नाम लिया. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की आने वाली हिट रोमांटिक जोड़ी कोई और नहीं बल्कि अबराम और होंगे. हालांकि फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख संग रोमांस करने वाली जानी मानी एक्ट्रेस काजोल ने शाहरुख से इस बात पर असहमति जताते हुए कहा कि अबराम से छोटा है तो इसपर शाहरुख ने कहा प्यार की कोई उम्र नहीं होती.

इसके अलावा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब अमिताभ से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'उनके मुंह में घी शक्कर और दूध मलाई. महानायक ने यह बात अपनी उनकी आने वाली की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. 'वजीर' में अख्तर और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 8 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement