बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर मध्यप्रदेश के खरगौन में एक शौचालय के निर्माण के लिए गड्ढा खोदा. अक्षय आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में काम कर रहे हैं.
उन्होंने शनिवार सुबह ट्वीट कर बताया, 'मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ शौचालय के लिए गड्ढ़ा खोदा.'
अक्षय ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की, जिनमें वह स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए फावड़े से गड्ढ़ा खोदकर मिट्टी निकालते नजर आ रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में वह केंद्रीय ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.Digging my 1st in Khargone District of MP with Minister Narendra Singh Tomar
— Akshay Kumar (@akshaykumar)
अक्षय की आगामी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म का पोस्टर गुरुवार को सोशल मीडिया पर लॉन्च हुआ.
अभिनेता ने ट्वीट कर इस फिल्म को असाधारण प्रेम कहानी बताया.
इस फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ काम कर रहे अक्षय ने कहा, 'तैयार हो जाए स्वच्छ आजादी के लिए.'
तैयार हो जाइये स्वच्छ आज़ादी के लिए l
— Akshay Kumar (@akshaykumar)
टॉयलेट - एक प्रेम कथा, एक अनोखी प्रेम कहानी आ रही है - ११ अगस्त, २०१७ l