scorecardresearch
 

30 साल बाद अक्षय कुमार ने खोला अपनी जिंदगी का ये राज

अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में करीब 30 साल हो गए हैं. इतने साल की चुप्पी के बाद अब उन्होंने अपनी लाइफ का ये सीक्रेट खोला है...

Advertisement
X
Akshay Kumar
Akshay Kumar

अक्षय कुमार उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जिन्होंने यहां पहचान बनाने के लिए अपना नाम बदला. अक्षय ने ऐसा क्यों किया, इसका राज उन्होंने अब 30 साल बाद खोला है.

एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया - मेरी पहली फिल्म आज (1987) को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था. इसमें कुमार गौरव का लीड रोल था और फिल्म में उनके किरदार का नाम था अक्षय.


बता दें कि फिल्म में अक्षय का रोल महज 4.5 सेकेंड का था. वह कराटे इंस्ट्रक्टर की भूमिका में थे. तब वह कुमार गौरव को गौर से देखते रहते थे. और एक दिन ऐसे ही कोर्ट जाकर उन्होंने अपना नाम राजीव भाटिया ये अक्षय कुमार रख लिया.


अक्षय ने बताया - बस एक दिन बांद्रा इस्ट कोर्ट गया और नाम चेंज कर लिया. इसी नाम पर मैंने विजिटिंग कार्ड्स बनवाए और किस्मत साथ देने लगी.

Advertisement

और अब शाहरुख से क्लैश की तैयारी
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' की रिलीज जून से टल गई है. अब यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी और इस तरह शाहरुख खान से अक्षय की एक बार फिर भिड़ंत होगी. अक्षय जहां आजकल विषय आधारित फिल्मों को करने पर जो दे रहे हैं, वहीं शाहरुख अपनी रोमांटिक छवि को कैश कराने की कोशिश करते नजर आएंगे.


अक्षय की 'रुस्तम', 'जॉली एलएलबी' जैसी फिल्में अपने विषयों की वजह से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते आए हैं, देखना यह है कि शाहरुख अपनी रोमांटिक छवि पर सवार होकर कामयाबी हासिल कर पाते हैं क्योंकि अब समय और मुकाबला दोनों ही बदल चुके हैं.

Advertisement
Advertisement