अजय देवगन द्वारा निर्देशित फिल्म 'शिवाय' दिवाली पर रिलीज हो रही है. फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है. अजय देवगन का यह ड्रीम प्रोजेक्ट आपको मंत्रमुग्ध करने वाला है, जो रोमांचक नजर आ रहा है.
ट्रेलर में कार, ट्रक का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है. एक एक्शन हीरो की है और इस फिल्म में वे अपनी इसी छवि को भुना रहे हैं. ट्रेलर में ऐसे कई हैरतअंगेज स्टंट्स देखने को मिल रहे हैं जो अब तक हॉलीवुड फिल्मों में ही नजर आते हैं.
एक्शन के बीच एक इमोशनल कहानी भी नजर आ रही है. और एक बच्ची के बीच के रिश्ते को ट्रेलर में दिखाया गया है. इससे पता लगता है कि फिल्म में ड्रामा भी है और परिवार के हर सदस्य को ध्यान में रख कर फिल्म बनाई गई है.
एक्शन कर अजय अपनी इस फिल्म से अपने फैन्स की गिनती बढ़ाने के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहे हैं. ने ट्विटर पर ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, ' शिवाय का दूसरा ट्रेलर आ गया है. ट्रेलर देख बताएं आप क्या सोचते हैं?'
Another side to Shivaay, check out the second trailer and tell me what you think??
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 24, 2016
फिल्म में सायशा सहगल और एरिका कार नामक दो हीरोइने भी हैं. इस ट्रेलर में इन दोनों को अहमियत दी गई है, जबकि पहला ट्रेलर पर ज्यादा फोकस था.
आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच हुई है. फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर खुद हैं. यह फिल्म दिवाली पर 28 अक्टूबर को रिलीज होगी.
देखें ट्रेलर...