scorecardresearch
 

वीरू देवगन का निधन, अजय-काजोल को फिल्मी सितारों ने दी सांत्वना

बॉलीवुड के सुपरस्टार और हाल ही में दे दे प्यार दे में नजर आए एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है. वीरू देवगन  के निधन की खबर बॉलीवुड के लिए सदमे से कम नहीं है. वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंट निर्देशक थे.

Advertisement
X
वीरू देवगन
वीरू देवगन

बॉलीवुड के सुपरस्टार और हाल ही में फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आए एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है. वीरू देवगन के निधन की खबर बॉलीवुड के लिए सदमे से कम नहीं है. वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंट निर्देशक थे. निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर संवेदना जता रहे हैं. तमाम बड़े फ़िल्मी सितारे निधन की खबर सुनने के बाद अजय देवगन और काजोल के घर पहुंचे.

अजय देवगन के घर पहुंचने वालों में सनी देओल, बॉबी देओल, संजय दत्त, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, बोनी कपूर, संजय कपूर, सलीम खान, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर जैसे तमाम सितारे अजय देवगन के घर पहुंचे.

इससे पहले ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दोपहर ट्विटर पर जानकारी दी कि वीरू देवगन का निधन हो गया. आज शाम 6 बजे मुंबई के विले पार्ले में वीरू देवगन का अंतिम संस्कार किया जाएगा. वीरू देवगन सांताक्रज के सूर्या अस्पताल में भर्ती थे.

Advertisement

वीरू देवगन ने बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर, डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया था. उन्होंने अपने करियर में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था.

पार्टियों में जाना कर दिया था बंद

वीरू देवगन ने कुछ महीनों से फ़िल्मी पार्टियों में जाना बंद कर दिया था. वे घर पर ही रहते थे. उन्हें आख़िरी बार हाल ही में बेटे की फिल्म टोटल धमाल की स्क्रीनिंग के वक्त देखा गया था. वीरू देवगन ने 1999 में आई फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' का निर्देशन भी किया था. बतौर एक्टर वीरू देवगन ने क्रांति, सौरभ और सिंहासन में काम भी किया था. 1992 में आई फिल्म जिगर की कहानी वीरू देवगन ने लिखी थी. 

बेटे अजय की फिल्म के स्टंट सीन किए थे डायरेक्ट

वीरू देवगन का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था. वीरू देवगन ने अपने करियर में करीब 80 से ज्यादा हिंदी फिल्मों के लिए काम किया. इनमें लाल बादशाह (1999), फूल और कांटे (1991), मिस्टर इंडिया (1987) और हिम्मतवाला (1983) जैसी तमाम फ़िल्में शामिल हैं. उन्होंने बेटे अजय देवगन की फिल्म हिंदुस्तान की कसम (1999) का निर्देशन भी किया था. वीरू देवगन ने अजय की सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे के  दमदार एक्शन सीक्वेंस को डायरेक्ट किया था.

Advertisement

Advertisement
Advertisement