scorecardresearch
 

जल्द रिलीज होगी नवाजुद्दीन की Autobiography, खुलेंगे अनसुने राज

फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने फैंस के लिए अपनी ऑटोबायोग्राफी लेकर हैं जिसमें उनकी लाइफ के कुछ अनकहे किस्से जानने को मिलेंगे...

Advertisement
X
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अदाकारा के तो तभी फैन हैं. उनका सफर बॉलीवुड में कैसे शुरू हुआ और कैसे वो एक स्ट्रगलर से स्थापित एक्टर बने ये बातें तो आपने खबरों में पढ़ी ही होंगी लेकिन अब उनकी रील से लेकर रियल लाइफ के अनकहे पहलू जल्द ही आपके सामने होंगे. नवाज जल्द ही अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द इन्क्रेडबल लाइफ ऑफ द ड्रामा किंग ऑफ इंडिया' लॉन्च करने वाले हैं.

नवाज की बायोग्राफी को पत्रकार रितुपर्णा चटर्जी और उनके बीच की बातचीत के रूप में लिखा गया हैं. नवाज की इस किताब में आपको उनके फिल्मी करियर से लेकर पर्सनल लाइफ के स्ट्रगलर को खास तौर पर लिखा जाएगा.

बुक लॉन्च के बारे में नवाज का कहना है कि हमने लगभग दो साल पहले इस किताब पर काम करना शुरू किया था. मैं गांव में रहता था, तब से लेकर मेरे एक्टर बनने तक के मेरे जीवन के सफर के बारे में इस किताब में लिखा गया है. अब दो महीने में यह किताब लॉन्च करेंगे.

Advertisement

नवाज ने आगे कहा कि किसी को भी मेरे बचपन के बारे में पता नहीं था. एक किसान के बेटे का बॉलीवुड में नाम कमाना आसान नहीं था. मेरे माता-पिता और पूरे गांव का मुझे यहां तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान हैं. ऐसी ही और भी कई जरूरी बातें आपको ये किताब बताएगी. मुझे लगता हैं लोगों को मेरे जीवन की कई सारी अनकही और दिलचस्प बातें यह किताब बताएगी.

बता दें कि हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मुन्ना माइकल रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके साथ टाइ्गर श्राफ भी लीड रोल में हैं. जल्द ही नवाज की एक और फिल्म होने को तैयार है.

 

Advertisement
Advertisement