scorecardresearch
 
इस स्टार की बहन ने अभिषेक बच्चन को किया ब्रेसलेट गिफ्ट

सेलिब्रिटी चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर की दोस्ती बहुत अच्छी हो गई है, लेकिन यह कम लोग ही जानते होंगे कि रणबीर की बहन रिद्धिमा से भी अभिषेक की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है. इसी बॉन्डिंग के कारण रिद्धिमा ने अभिषेक के लिए एक ब्रेसलेट बनाया और उन्हें गिफ्ट किया.

Advertisement
X
अभिषेक बच्चन

A post shared by (@riddhimakapoorsahniofficial) on

दरअसल, रणबीर भी रिद्धिमा का बनाया हुआ ब्रेसलेट पहनते हैं. अभिषेक को यह ब्रेसलेट बहुत पसंद आया था. जब इस बात की जानकारी रिद्धिमा को हुई तो उन्होंने अभिषेक के लिए भी वैसा ब्रेसलेट डिजाइन कर दिया.

इस खबर को कंफर्म करते हुए रिद्धिमा ने बताया- अभिषेक बहुत दयालु और नम्र इंसान हैं. आशा करती हूं कि उन्हें ब्रेसलेट पसंद आया हो. आपको बता दें कि जस्टीन बीबर जब भारत में कॉन्सर्ट के लिए आए थे तब रिद्धिमा ने उनके लिए भी ब्रेसलेट डिजाइन किया था.

Advertisement
Advertisement