scorecardresearch
 

आमिर की पत्नी किरण पहुंचीं पुलिस स्टेशन, दर्ज कराई FIR

फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. अब इसका शिकार 'पीपली लाइव' और 'धोबी घाट' की प्रोड्यूसर किरण राव भी हो गई हैं.

Advertisement
X
किरण राव और आमिर खान
किरण राव और आमिर खान

फिल्म डायरेक्टर और सुपरस्टार आमिर खान की पत्नी किरण राव ने फेसबुक पर उनका फर्जी अकाउंट बनाने के आरोप में किसी अंजान शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. यह शिकायत किरण ने बांद्रा के कुर्ला के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में की है.

किरण ने बताया कि इस अनजान शख्स ने न सिर्फ पर उनकी फोटो अपलोड कर दी है, बल्कि वह उनके दोस्तों और परिवार के लोगों से घंटों चैटिंग भी करता है.

को इस बात की खबर ही नहीं थी, लेकिन एक दिन अचानक उनके किसी दोस्त से इस बारे में बात की तो किरण को पता चला कि कोई उनके नाम का इस तरह से फायदा उठा रहा है. वहीं ने केस दर्ज कर कार्रवाई तो शुरू कर दी है लेकिन आगे कोई भी जानकारी देने से मना कर रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement