देशभर के कई राज्य बाढ़ से प्रभावित हैं. इनमें महाराष्ट्र के कुछ इलाके भी शामिल हैं. महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने CM राहत कोष की पहल की है. मुख्यमंत्री को इस पहल के जरिए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने में मदद मिल रही है.
पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी आगे आगे आ रहे हैं. आमिर खान और लता मंगेशकर ने सीएम राहत कोष में डोनेशन दी है. मंगलवार को महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने ट्वीट पर आमिर खान और लता मंगेशकर की ओर से की गई मदद की जानकारी दी.
आमिर खान ने 25 लाख और लता मंगेशकर ने 11 लाख रुपये आर्थिक मदद दी. सीएम फडणवीस ने आमिर खान और लता मंगेशकर को ट्वीट कर मदद के लिए शुक्रिया कहा.
Thank you for your contribution of ₹25,00,000/- (₹25 lakh) towards !
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis)
We are also thankful to Respected Lata Didi for the contribution of ₹11,00,000/- (₹11 lakh) towards !
आदरणीय लतादीदी मंगेशकर यांच्याकडून मुख्यमंत्री सहायता निधीसाठी ११ लाख रुपयांचे योगदान प्राप्त झाले, मी त्यांचा अतिशय आभारी आहे!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis)
Thank you Amitabh Bachchan ji for your gesture of coming forward & contributing ₹51,00,000 towards
This will inspire many to help & contribute in our rehabilitation efforts for flood affected dists like Kolhapur, Sangli and Satara.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis)
सीएम राहत कोष में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी 5 करोड़ रुपये दान दिए हैं. पिछले दिनों अमिताभ बच्चन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए 51 लाख रुपये की मदद दी गई.Thank you Reliance Industries Ltd for the contribution of ₹5 crore towards !
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis)
बता दें कि महाराष्ट्र के सांगली, कोल्हापुर और सतारा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे. राज्य सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 6800 करोड़ से ज्यादा के राहत पैकेज का ऐलान किया है. बाढ़ की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है.