scorecardresearch
 

ए आर रहमान ने शेयर की फोटो, सवाल हुआ- 'बुर्के में आजादी नहीं '

AR Rahman Share a Photo ए आर रहमान ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर की. इस फोटो में नीता अंबानी भी साथ नजर आईं. लेकिन रहमान को इस फोटो के लिए ट्रोल किया जाने लगा.

Advertisement
X
ए आर रहमान ने ये फोटो ट्वीट की
ए आर रहमान ने ये फोटो ट्वीट की

सिंगर ए आर रहमान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. एक फोटो की वजह से यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है. दरअसल, बुधवार को उन्होंने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. इस फोटो में नीता अंबानी भी नजर आईं. साथ में रहमान की पत्नी और बेटियां भी थीं. फोटो में रहमान की एक बेटी बुर्का पहने दिखीं, जिसके बाद से उन्हें ट्रोल किया जाने लगा.

फोटो ट्वीट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- 'नीता अंबानी के साथ मेरी फैमिली की महत्वपूर्ण महिलाएं, खातिजा, रहीमा और सायरा. #freedomtochoose'. इसके बाद से ही उनके फोटो पर सवाल उठने लगे. एक यूजर ने लिखा कि बुर्के में आजादी नहीं. वहीं एक यूजर ने लिखा- खतीजा ने बुर्का क्यों पहना है और रहीमा ने नहीं!! एक यूजर ने पूछा कि अगर चेहरा ही नहीं दिखाना था तो फोटोशूट में शामिल क्यों किया. 

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by @ on

View this post on Instagram

A post shared by @ on

बता दें कि फिल्म स्लमडॉग मिलिनियर के संगीत को 10 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को उनकी बेटी खातीजा भावुक हो गई थीं. एक इवेंट में खातीजा ने कहा था, "इस दुनिया में आपको आपके संगीत और आपको मिले अवॉर्ड्स के चलते पहचान मिलती है, आपको उसी की वजह से जाना जाता है. मैं आपसे बहुत प्यार और आपका बहुत सम्मान करती हूं, उस संस्कारों के लिए जो आपने हमें दिए हैं. पापा आपकी विनम्रता मेरे लिए बहुत मायने रखती है. आपके ऑस्कर जीतने से लेकर आज तक आपके भीतर कुछ भी चेंज नहीं आया." इस इवेंट में खातीजा बुर्का पहनकर गई थीं, जिसके बाद से ये मामला चर्चा में बना हुआ है.

बता दें कि रहमान के काम ने फिल्म को बेस्ट ऑरिजनल स्कोर और बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में दो ऑस्कर दिलाए थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement