scorecardresearch
 

मैं राज्यसभा सदस्य बनने का इच्छुक नहीं हूं: आमिर

अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि उनकी राजनीति में आने अथवा राज्यसभा सदस्य बनने की कोई इच्छा नहीं है. छोटे पर्दे पर शुरू हुए आमिर के बहुप्रतीक्षित टीवी कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ को पर्याप्त सराहना मिल रही है.

Advertisement
X
आमिर खान
आमिर खान

ने कहा है कि उनकी राजनीति में आने अथवा बनने की कोई इच्छा नहीं है. छोटे पर्दे पर शुरू हुए आमिर के बहुप्रतीक्षित टीवी कार्यक्रम को पर्याप्त सराहना मिल रही है.

उल्लेखनीय है कि पिछले माह बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को राज्य सभा सदस्य के रूप में नामित किया गया था.

राज्यसभा सदस्यता का प्रस्ताव मिलने के सवाल पर आमिर ने कहा कि सबसे पहले तो यह कि मेरे पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. मुझे लगता है कि मैं जहां भी हूं जैसा भी काम कर रहा हूं उसी में खुश हूं. मैं अपने पेशे और क्षेत्र का काम ही कर रहा हूं.

रविवार को संवाददाताओं से बात करते हुये 47 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं अपने पेशे से संबंधित कार्य करके ही समाज को सबसे ज्यादा दे सकता हूं. मुझे लगता है कि अगर मैं अपना काम छोडकर कुछ और करने लगूंगा तो मुझे इसमें शक है कि मैं उसे भी इतना ही बेहतर कर पाउंगा.

Advertisement

फिल्म क्षेत्र से अभी तक हेमा मालिनी, वैजन्तीमाला, नरगिस दत्त, लता मंगेशकर और शिवाजी गणेशन जैसी हस्तियों को राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया जा चुका है.

Advertisement
Advertisement