scorecardresearch
 

Anirudh-Kavya Wedding: काव्या मारन का नाम सुन शरमाए दूल्हे राजा अनिरुद्ध, दिया रोमांटिक प्रपोजल! बोले- शादी की उम्र हो गई

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी का बज बना हुआ है. अनिरुद्ध ने एक कार्यक्रम में काव्या का नाम सुनकर शरमाते हुए रोमांटिक गाना गाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
दूल्हा-दुल्हन बनेंगे अनिरुद्ध-काव्या (Photo: Social Media)
दूल्हा-दुल्हन बनेंगे अनिरुद्ध-काव्या (Photo: Social Media)

बस कुछ दिन का इंतजार और..फिर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन जन्मों जन्मानंतर के बंधन में बंध जाएंगे. उनका वेडिंग इंविटेशन इंटरनेट पर वायरल है. कपल की शादी ग्रीस में इंटीमेट सेरेमनी में होगी. लेकिन उनका रिसेप्शन लैविश होगा. शादी की खबरों के बीच अनिरुद्ध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो काव्या का नाम सुनकर शरमाते दिखे. 

दुल्हन का नाम सुन शरमाए अनिरुद्ध
हाल ही में अनिरुद्ध 'चेन्नई रन्स मैराथन' में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने स्टेज पर मौजूद लोगों से बातचीत की. अपने कुछ सुपरहिट गाने भी गाए. तभी वहां मौजूद फैंस ने उनसे एक रोमांटिक गाना गाने की डिमांड कर दी. दूसरी तरफ कुछ लोग जोर-जोर से 'काव्या-काव्या' चिल्लाने लगे. फैंस के इस जेस्चर ने अनिरुद्ध के चेहरे पर मुस्कान ला दी. वो स्टेज पर खड़े होकर शरमाते हुए नजर आए. 

सिंगर ने मस्तीभरे अंदाज में अपना गाना Enaku Ippo Kalyana Vayasu Dhan Vandhuruchu Di गाया. ये गाना नयनतारा की मूवी Kolamaavu Kokila का है. जो कि शादी से जुड़ा हुआ है. इसे खुद अनिरुद्ध ने कंपोज किया था. इस गाने का मतलब है कि अब मेरी शादी करने की उम्र हो गई है. अनिरुद्ध का ये ट्रैक सुनकर लोग हूटिंग करने लगे. किसी ने काव्या...काव्या कहा. लोगों को कहना है अनिरुद्ध ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में ये गाना गाकर अपनी लेडीलव काव्या को प्रपोज किया है. 

Advertisement

कब है कपल की शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी 10 और 11 नवंबर को ग्रीस में हो सकती है. कपल ने अभी तक ऑफिशियली अपनी वेडिंग डेट और वेन्यू को रिवील नहीं किया है. इस शादी में कम लोग शामिल होंगे. इंटीमेट वेडिंग के बाद 21 नवंबर को चेन्नई के ITC ग्रैंड होटल में रिसेप्शन होगा. इसके लिए कई बड़े सितारों और नेताओं को न्योता भेजा गया है. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विजय, सोनिया गांधी, राजनाथ सिंह, कमल हासन और शाहरुख खान जैसे नाम शामिल हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement