scorecardresearch
 

52 साल के राम कपूर ने पार की हदें? दुबई की हसीना को किया अनकंफर्टेबल! आकांक्षा बोलीं- सेफ नहीं महिलाएं

लॉकअप 2 के फिनाले से पहले पामेला सेरेना का एग्रेसिव अवतार दिखा. वरुण यादव के साथ उनकी तीखी बहस हुई. पामेला ने वरुण को मिसोजनिस्ट कहा. इस झगड़े में राम कपूर भी शामिल हो गए, जिन्होंने पामेला को कड़ी फटकार लगाई.

Advertisement
X
राम कपूर का छलका दर्द (Photo: Screengrab)
राम कपूर का छलका दर्द (Photo: Screengrab)

रियलिटी शो लॉकअप 2 में फिनाले वीक से पहले इंटेंस ड्रामा देखने को मिल रहा है. अपकमिंग एपिसोड में दुबई की हसीना पामेला सेरेना का एग्रेसिव अवतार देखने को मिलेगा. उनकी टीवी के स्टार राम कपूर संग भिड़ंत दिखेगी.

पामेला-वरुण के बीच घमासान
अभी तक मस्ती मजाक और कॉमेडी करने वाली पामेला अब अंगार बरसा रही हैं. उन्होंने क्रैकडाउन टास्क हारने के बाद वरुण यादव पर निशाना साधा. दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिला. आने वाले एपिसोड में भी उनकी लड़ाई नॉनस्टॉप जारी रहेगी. पामेला ने वरुण को मिसोजनिस्ट (ऐसा इंसान जो महिलाओं को कम आंकता है. उनसे नफरत करता है.) और सेक्सिस्ट बताया. वरुण ने भी पामेला को जवाब दिया. पामेला को अब्यूसिव लैंग्वेज पर ताने मारे. दुबई की हसीना भी पीछे नहीं हटीं. वरुण की गरीबी और उनके द्वारा सुनाई गई स्ट्रगल स्टोरी का मजाक बनाया. 

बाकी घरवालों को लगता है कि पामेला जबरदस्ती वरुण को टारगेट कर रही हैं. वरुण और पामेला की लड़ाई में राम कपूर भी कूद पड़े. एक्टर ने वरुण का साथ देते हुए पामेला को सुनाया. राम और पामेला की बीच इंटेंस ड्रामा हुआ. पामेला ने राम की बातों को सुनने से मना किया. अपने कान बंद कर लिए. ऐसे में राम पामेला के करीब आकर चिल्लाने लगे. वो जबरदस्ती पामेला के पीछे-पीछे जाकर उन्हें टारगेट करने लगे.

Advertisement

राम का ये बिहेवियर देखकर आकांक्षा चमोला ऑफेंड हो जाती हैं. आकांक्षा ने राम से कहा- आप इस तरह से बात कर इस घर की किसी भी लड़की को अनसेफ फील नहीं करा सकते. राम के ऊपर आकांक्षा का आरोप इंटरनेट को शॉक कर रहा है. क्योंकि पहले ही राम के कैरेक्टर को लेकर कई सवाल हो रहे हैं. श्रेया कालरा ने राम के जबरन उन्हें Kiss करने पर सवाल उठाए थे. इसे लेकर राम की पत्नी गौतमी ने लॉकअप शो में आकर श्रेया से माफी मांगी थी. उन्होंने कहा कि वो पति को डिफेंड नहीं कर रही हैं. लेकिन राम रियल लाइफ में ऐसे ही हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement