scorecardresearch
 

शादी के लिए पत्नी का बदला धर्म, हिजाब पहनने को किया मजबूर? यूट्यूबर ने तोड़ी चुप्पी, बोला- जबरदस्ती...

यूट्यूबर अदनान शेख ने पत्नी का धर्म बदलने के दावों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया है. अदनान का कहना है कि भारत में हर किसी को अपने हिसाब से रहने की आजादी है.

Advertisement
X
अदनान ने पत्नी का बदला धर्म? (Photo: Instagram @adnaan_07dz)
अदनान ने पत्नी का बदला धर्म? (Photo: Instagram @adnaan_07dz)

फेमस यूट्यूबर, एक्टर और इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने 2 साल पहले साल 2024 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी रचाई थी. अदनान की शादी पर खूब विवाद हुआ था, उनकी पत्नी हिंदू हैं. मगर शादी से पहले वो धर्म बदलकर आयशा शेख बन गई थीं. शादी के वक्त अदनान पर आरोप लगे थे कि उन्होंने पत्नी का जबरन धर्म बदलवाया है. अब इसपर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है और फैंस को सच बताया है. 

क्या बोले अदनान शेख?

अदनान शेख ने हाल ही में फिल्मीज्ञान संग बातचीत में पत्नी के धर्म पर बात की. पत्नी का धर्म बदलवाले के सवाल पर अदनान बोले- मैं कौन होता हूं धर्म बदलवाने वाला? मेरी शादी से पहले ही उसने कन्वर्जन (धर्म बदलना) कर लिया था. 

अदनान आगे बोले- आजादी है भाई. इंडिया में रह रहे हो. कोई जबरदस्ती किसी को फोर्स नहीं कर सकता. जैसे मैं मुस्लिम, मेरी वाइफ हिंदू...ऐसे ही मेरे सर्किल में भी बहुत लोग हैं जो खुद हिंदू हैं, मगर उनकी वाइफ मुस्लिम हैं. तो क्या उन लोगों को भी बोलोगे कि उन्होंने अपनी पत्नी को कंवर्ट किया है. ये लोगों की छोटी सोच है. 

अदनान ने आगे बोले- प्यार एक अलग चीज है. धर्म अलग चीज है. मेरे हिसाब से सबसे ज्यादा जरूरी धर्म है. 

Advertisement

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adnaan Shaikh (@adnaan_07dz)

क्यों हिजाब पहनती हैं अदनान की पत्नी?

बता दें अदनान की पत्नी हिजाब पहनती हैं. वो अपना फेस पब्लिकली कभी रिवील नहीं करतीं. शादी के दौरान भी उन्होंने मास्क से चेहरा छिपाकर रखा था. ऐसे में अदनान पर ये भी आरोप लग चुके हैं कि वो पत्नी को हिजाब पहनने पर मजबूर करते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदनान की पत्नी का असली नाम रिद्धि है. मगर धर्म बदलने के बाद उन्होंने अपना नाम आयशा शेख रख लिया है. अदनान अब एक बच्चे के पिता बन चुके हैं. वो पत्नी संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. 

अदनान की बात करें तो वो फेमस यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर में शुमार किए जाते हैं. इन दिनों वो द 50 शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अदनान बिग बॉस ओटीटी 3 में भी दिखाई दे चुके हैं. अदनान यूट्यूब और शोज के अलावा वीडियो सॉन्ग से भी कमाई करते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement