बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में सलमान खान की चर्चा रही. वहीं अमिताभ बच्चन की हेल्थ को लेकर कई कयास लगे. टीवी कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने शो देसी ब्लिंग में सगाई की. जानते हैं एंटरटेनमेंट की दुनिया में और क्या खास हुआ.
अमिताभ बच्चन के अस्पताल में एडमिट होने की खबरें आई थीं. फिर कहा गया कि वो डिस्चार्ज हो गए. इन सुर्खियों के बीच बिग बी ने ब्लॉग पर फैंस को मैसेज दिया. उन्होंने लिखा- चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन शुरू करें इर बीर फत्ते, कहन्, चल हमऊ, पिलावे सुरू करें. बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे, मुंह में डालन लगै जैसे, बोलन लगे कागा रे.' पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, 'प्यार, प्रार्थनाएं और बहुत कुछ.
‘60 का हूं, लड़ना नहीं भूला, जला दूंगा’ सातवें आसमान पर सलमान का गुस्सा
सलमान खान का पैप्स पर गुस्सा भड़का है. अस्पताल के बाहर पैपराजी को देखकर वो गुस्सा हो गए. फिर बैक टू बैक पोस्ट कर उन्होंने पैप्स को लताड़ लगाई. एक्टर ने लिखा- 60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला. ये बात ध्यान में रख लेना. जेल में डाल दोगे? हा हा हा...ऐसे मैं सौ जला दूंगा. भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार मेरे साथ ट्राई कर लेना. बस ट्राई कर लेना...
9 साल छोटी तेजस्वी संग की सगाई, करण ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, लगीं रोने
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने सगाई कर ली है. तेजस्वी ने करण के इस ड्रीमी प्रपोजल को हां करने में देर नहीं लगाई. एक्टर ने घुटनों पर बैठकर लेडीलव को शादी के लिए प्रपोज किया. करण और तेजस्वी की ये सगाई शो देसी ब्लिंग में हुई है. नेटफ्लिक्स के इस शो में करण-तेजा बतौर कपल नजर आ रहे हैं.
शादी के 3 महीने बाद दूसरे हनीमून पर क्रिकेटर शिखर धवन! पत्नी सोफी ने शेयर की प्राइवेट Photos
शिखर धवन वाइफ सोफी शाइन के साथ बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर बाली में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. बाली वेकेशन से सोफी शाइन ने अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं. सोफी बाली की खूबसूरती का लुत्फ उठाती नजर आईं.
8 लोगों के सामने शूट किया इंटीमेट सीन, एक्ट्रेस ने नहीं की शर्म, बोली- बोल्ड दिखना था
डेजी शाह ने 'हेट स्टोरी 3' में किए बोल्ड रोल पर बात की. डेजी ने कहा कि मेरे लिए इंटीमेट शूट करना आसान रहा है. उन्होंने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर इंटीमेट शूट के वक्त सेट पर हमेशा जरूरी क्रू को रहने की परमिशन देते थे. इन सीन्स को सिर्फ 7-8 लोगों की बीच शूट किया गया था.